फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवा चलने से धूप बेअसर

Sat, 09 Jan 2016 10:46 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह छाई धुंध छंटने के बाद धूप तो खिली पर तेज गति से चलने वाली बर्फीली हवा से लोग सिहरते रहे। न्यूनतम पारा 10 डिग्री पर टिका रहा। सर्द हवा से बचने को लोग गर्म कपड़ों से बदन ढंककर बाहर निकले।
विज्ञापन


शनिवार को दिन भर धूप व बर्फीली हवा के बीच आंख-मिचौली चलती रही। सांझ ढलते ही फिजा में कोहरे की चादर फिर से लहराने लगी जिससे गलन बढ़ गई। लोग घरों में दुबक गए, जिससे रात नौ बजे शहर में सन्नाटा पसरा दिखा। शनिवार की सुबह लोग नींद से जागे तो उनका स्वागत सर्द हवा और कोहरे ने किया। धीरे-धीरे कोहरा छंटा तो आसमान में सूर्यदेव ने दर्शन दिए। मौसम साफ  होने पर गुनगुनी धूप खिल उठी, पर 16 किमी प्रतिघंटे की गति से चलने वाली सर्द हवा ने धूप को बेअसर कर दिया। बर्फीली हवा दिन भर लोगों को सिहराती रहीं। जिसके चलते धूप खिलने के बाद भी लोग गर्म कपड़ों से शरीर ढंककर हवा से बचाव करते दिखे।

सायं करीब 5.38 बजे के बाद फिर धुंध छाने लगी। मौसम में नमी व ठंडक बढ़ गई। शाम गहराते ही बढ़ी गलन लोगों को ठिठुराने लगी। ठंड से राहत को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। जबकि ठिठुरन बढ़ती देख लोग बिस्तर में जा दुबके। जिससे रात नौ बजे तक शहर के बाजार व सड़कें सूनी हो गईं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें