फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज के परिजन लगाते रहे गुहार, नहीं हटे वाहन सवार

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास जाम के बीच फंसी एंबुलेंस व शव वाहन। - फोटो : जिला अस्पताल के पास जाम के बीच फंसी एंबुलेंस व शव वाहन।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में सोमवार को मानवता को आहत करने वाली तस्वीर सामने आई। जिला अस्पताल से महज सौ मीटर की दूरी पर एक शव वाहन और एंबुलेंस आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। एंबुलेंस और शव वाहन में सवार परिजन लोगों से रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मी भी आसपास नहीं नजर आए। कुछ देर बाद हंगामा होने लगा तो जिला अस्पताल में तैनात पीआरडी के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने मशक्कत कर एंबुलेंस और शव वाहन को निकलवाया।
विज्ञापन

अस्पतालों के आसपास जाम न लगने देने के लिए सख्त निर्देश हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में वाहन सवार मनमानी करते हैं। खासकर ई रिक्शा वाले भी सिरदर्द बने हुए हैं। उजागर इंटर कॉलेज से जिला अस्पताल तक ई रिक्शा चालकों की नो एंट्री है, लेकिन ये मानते नहीं हैं। सोमवार होने के चलते जिला अस्पताल में ज्यादा भीड़ थी। दोपहर सवा 12 बजे के आसपास सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो अस्पताल से सौ मीटर की दूरी पर जाम लग गया। इसमें एक शव वाहन के साथ ही एंबुलेंस भी फंस गई। इससे एंबुलेंस में मरीज के साथ मौजूद परिजन परेशान हो उठे। उन्होंने कई बार एंबुलेंस से उतर कर लोगों से रास्ता देने की गुजारिश की लेकिन किसी ने नहीं सुना। इस बीच भीढ़ बढ़ने पर कुछ वाहन सवार उलझ गए और हंगामा होने लगा। सूचना जिला अस्पताल पहुंची तो पीआरडी के जवानों ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें