फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो दिन में दो गांवों में बुखार से चार की मौत

Wed, 21 Aug 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन(सीतापुर)। जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सकरन में दो दिनों में दो गांवों के चार लोगों की बुखार से मौत हो गई है। पांच गांवों में 100 से अधिक लोग बुखार से बीमार हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत प्यारापुर के मजरा बरियारी गांव निवासी सुनील (50) की रविवार को बुखार के चलते मौत हो गई थीं। इसी गांव के बृजेश (35) को सोमवार को तेज बुखार आया। परिजन सीधे लखनऊ केजीएमयू लेकर गए, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। ग्राम पंचायत सकरन के मजरा मिश्रपुर निवासी सोनम (18) की सोमवार सुबह मौत हो गई।
सकरन निवासी रूंजी चक्रवर्ती (55) की भी सोमवार रात मौत हो गई। इसके अलावा सकरन के मजरा लालूपुरवा में बबलू, शिवा, चावली, हिरन, रामखेलावन, संतराम, इंद्रसेन, बनवारी, रमेश, गोपाल, दयाराम, ग्राम पंचायत प्यारापुर के मजरा शुक्लनपुरवा में अशोक कुमारी, धीरू, कोमल, अनिल, सुरेश प्रसाद, जगदीश प्रसाद के अलावा ग्राम पंचायत सकरन व इसके मजरा गुलरबोझा, गयादीनपुरवा, लालूपुरवा, मिश्रपुर व ग्राम पंचायत प्यारापुर के मजरा पंचापुरवा, लालूपुर, शुक्लनपुरवा, बरियारी आदि गांवों में 100 से अधिक लोगों को जाड़ा लगकर बुखार आ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की तैनाती न होने के चलते ये लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कराया जाएगा वितरण

गांवों में बुखार फैलने की सूचना मिली हैं। प्रभावित गांवों में शिविर लगाकर दवा का वितरण कराया जाएगा।

डॉ. अनिल कुमार सचान, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें