फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: देरी से पहुंची एंबुलेंस, घर पर हुआ प्रसव, नवजात की मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। सवा घंटे की देरी से पहुंची एंबुलेंस एक नवजात की मौत का कारण बन गई। एंबुलेंस के इंतजार में घर पर ही प्रसव हो गया। परिजन जच्चा-बच्चा को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विकासखंड पिसावां के गांव पहाड़ी निवासी पुष्पा (22) को बुधवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। सुबह लगभग चार बजे 102 एंबुलेंस पर परिजनों ने कॉल की। महोली सीएचसी से एंबुलेंस भेजने की बात कही गई। उसके बाद कॉल आई कि पिसावां से एंबुलेंस आएगी।

धीरे-धीरे समय बढ़ता चला गया, परिजन एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। इससे पुष्पा का घर पर ही प्रसव हो गया। करीब सवा पांच बजे एंबुलेंस पहुंची तो परिजन जच्चा व बच्चा लेकर सीएचसी गए। तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



पूरे मामले की होगी जांच
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने बताया कि जब शिशु सीएचसी पर पहुंचा था तो मृत अवस्था में था। प्रसव स्वास्थ्य केंद्र पर ही होना चाहिए था। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें