फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में एंबुलेंस व ट्रक पलटा

विज्ञापन
फरीदपुर गांव के पास सूखी माइनर में पलटी एंबुलेंस को निकालती क्रेन। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में घने कोहरे के कारण मंगलवार को कई सड़क हादसे हुए। राहत की बात है कि हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। एक पिकअप चालक व बाइक सवार दो युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। लहरपुर में हुए दो अन्य सड़क हादसों में एक एंबुलेंस समेत दो वाहन पलट गए।
विज्ञापन

लहरपुर संवाद के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव जा रही एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। एंबुलेंस में सवार चालक आदि बाल-बाल बच गए। क्रेन मंगवा कर एंबुलेंस को बाहर निकाला गया।
इसी तरह लहरपुर इलाके में ही तंबौर मार्ग पर रंगवा गांव के पास घने कोहरे के कारण गिट्टी से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही चालक ने कूदकर जान बचाई। सिधौली/कमलापुर संवाद के अनुसार, सिधौली कोतवाली क्षेत्र में घने कोहरे के कारण मदारीपुर गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार कमलापुर इलाके के जयरामपुर निवासी सियाराम (32) व संदना इलाके के बरबटपुर गांव निवासी कमलेश (45) जख्मी हो गए।
विज्ञापन

इनको सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बिसवां संवाद के अनुसार, मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण बिसवां क्षेत्र में लहरपुर रोड पर शहरी सरांय गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई।
इस हादसे में लखीमपुर के बलुआडीह निवासी पिकअप चालक कमालुद्दीन घायल हो गया। उसे बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी, जबकि ट्रक में मौरंग लेकर जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोड से हटवाया। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिकअप व ट्रक की टक्कर हुई है। पिकअप चालक घायल हुआ है। ट्रक के चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें