बदली छाई तो घिर आए काले बादल: संवाद
सीतापुर। जिले में मानसून की बेरुखी के चलते भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।
सुबह से ही धूप की तपिश से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय आसमान पर बादलों ने डेरा तो जमाया, लेकिन बारिश न होने के कारण उमस और अधिक बढ़ गई। उमस भरी इस गर्मी ने दिनभर लोगों के पसीने छुड़ाए रखे। स्थानीय निवासी मयंक ने बताया कि बारिश न होने से उमस भरी गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। पंखे और कूलर के सामने बैठने के बावजूद राहत नहीं मिलती और पूरा दिन पसीना पोंछने में ही बीत रहा है। वहीं, ईशा ने बताया कि दोपहर बाद छाए बादलों ने सिर्फ मायूस किया और बारिश न होने से हर कोई बुरी तरह बेहाल है। घरों और कार्यालयों में बैठना भी बेहद दुश्वार हो गया है। दोपहर बाद आसमान पर बादलों ने डेरा जमाया लेकिन उमस से राहत नहीं मिली।
बदली छाई तो घिर आए काले बादल: संवाद