सीतापुर। मिश्रिख के मुडियारा गांव निवासी लक्ष्मी मिश्रा ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मछरेहटा पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़िता लक्ष्मी मिश्रा के अनुसार उनका विवाह 15 जुलाई 2021 को मछरेहटा के बनियामऊ निवासी अनुज मिश्रा से हुआ था। उनके पिता ने करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि उनके पति अनुज मिश्रा, सास अनुराधा मिश्रा, ससुर राकेश मिश्रा, देवर मनोज मिश्रा और देवरानी शकुंतला मिश्रा उन्हें अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। 20 जून को सभी ने पीटकर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज जांच की जा रही है।