फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मोहलत की अवधि में खड़ी फसल जोतने का आरोप, डीएम से शिकायत

Thu, 02 Jul 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के देना गांव निवासी आशिमा ने प्रशासनिक अमले पर न्यायालय की ओर से दी गई मोहलत के बावजूद खेत में खड़ी फसल जोतवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उनकी भूमि का नामांतरण प्रकरण अपर आयुक्त (द्वितीय), लखनऊ मंडल के समक्ष विचाराधीन है, जबकि मामला सिविल कोर्ट में भी लंबित है। इसके बावजूद धारा 134 के तहत एसडीएम न्यायिक सदर की अदालत में वाद प्रस्तुत किया गया था। आरोप है कि 19 जून को पारित आदेश में 30 दिन के भीतर भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया था।
पीड़िता का कहना है कि निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही 30 जून को मौके पर पहुंचकर उनकी गन्ने की खड़ी फसल जोत दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आदेश में दी गई मोहलत के बावजूद कार्रवाई की गई। पीड़िता ने अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें