फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पानी निकासी को लेकर पीटने का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। बेलसुआ मजरा चंदेशुआ निवासी राम हरीश ने गांव के ही कुछ लोगों पर बारिश के पानी की निकासी को लेकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 24 अगस्त की देर शाम बरसाती पानी को लेकर विपक्षी भारत, हेमराज व मधु उन्हें अपशब्द कहने लगे। विरोध पर पीटने लगे। वह बचाव के लिए अपने घर में घुस गए। विपक्षी भी उनके घर में घुस आए और पीटा। पीड़ित के बचाव में उनके पिता रामसेवक व पत्नी आए। इस पर विपक्षियों ने दोनों को पीटा। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

...............
घर में घुसकर चोरों ने पार की 70 हजार नकदी
लहरपुर। नगर के मोहल्ला कटरा निवासी हसनैन के घर को शुक्रवार को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित ने बताया कि देर रात चोर उनके घर में घुसे। चोरों ने घर में रखे सूटकेस को खंगालकर उसमें रखे 40 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने एक अन्य बैग में रखे 30 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार बैग से रुपये निकालने के बाद चोरों ने बैग को घर के बगल में पड़ी टीन शेड के ऊपर फेंक दिया। बैग मिला तो लेकिन उसमें नकदी गायब मिली। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें