फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से पहले पूरी की जाएं सभी परियोजनाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने संभावित बाढ़ से पहले की जा रही तैयारियों को परखने के साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में संचालित निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को बाढ़ की स्थिति आने से पहले ही पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शारदा नदी पर तहसील लहरपुर में रतौली ग्राम समूह एवं तहसील बिसवां में जटपुरवा ग्राम समूह में चल रही बाढ़ परियोजनाओं का निरीक्षण कर बाढ़ राहत शिविरों की स्थिति को भी देखा। डीएम ने कहा इन परियोजनाओं के पूर्ण हो जाने से शारदा नदी के किनारे की कृषि योग्य भूमि एवं घरों को नदी के कटाव से सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान से मिलकर गांव वालों की समस्याओं को भी सुना और निर्देश दिए कि बदहाल व गड्ढा युक्त सड़कों को जल्दी दुरुस्त बनाया जाए। साथ ही ग्राम प्रधानों से कहा कि सभी को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए प्रेरित कर हर पंचायत को शत प्रतिशत टीकाकरण मुक्त बनाया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा बाढ़ से बचाव को लेकर सभी संभव तैयारियां की जा रही है। बचाव के सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। जिससे कोई जनहानि न हो। दूसरी तरफ एसडीएम ने भी बेहटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रॉयमडोर में चल रही नदी बाढ़ परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने शारदा नदी के कटान से गांव को बचाने के लिए स्टंड को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें