फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बुलडोजर के खिलाफ सभी लामबंद, सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Jan 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद । बीते दिनों संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर सोमवार को चेयरमैन आमिर अरफात की अगुवाई में सभासदों ने पालिका कार्यालय में एक आपात बैठक की। इसमें बिना मानक तय किए शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक के बाद चेयरमैन ने सभासदों के समर्थन बाद तैयार अपनी मांगों का राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित एक भी मौके पर मौजूद एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रमुख तौर पर अतिक्रमण रोधी अभियान की आड़ में गरीब दुकानदारों, रेहड़ी, पटरी व गुमटी चलाने वालों पर हो रहे अन्याय पर रोक लगवाने की मांग की गई। महमूदाबाद तहसील और पालिका प्रशासन ने संयुक्त तौर पर नगर के सिधौली मार्ग रेलवे क्रॉसिंग से बस स्टेशन चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया है। इस दौरान उन दुकानों पर भी बुलडोजर चला दिया गया जो अतिक्रमण के दायरे में नहीं आते थे। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
सोमवार को चेयरमैन आमिर अरफात की अगुवाई में हुई बैठक में बुलडोजर कार्रवाई की निंदा की गई। चेयरमैन ने सभासदों के साथ तहसील पहुंचकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित अलग-अलग ज्ञापन एसडीएम बीके सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अवकाश के दिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई जो कि निंदनीय है। प्रशासनिक अधिकारियों ने नालियों के बाद जेसीबी से टीनशेड, गुमटियां, झोपड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने मांग की कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले ठेले, रेहड़ी, पटरी दुकानदारों को उचित स्थान आवंटित किया जाए ताकि वह अपना जीवनयापन कर सके। सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें