फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संवरेगी अज्जेपुर झील हट्स बनेंगी आकर्षण

Wed, 21 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां स्थित अज्जेपुर झील को ईको टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने परियोजना की बिंदुवार जानकारी कार्यदायी संस्था और संबंधित अभियंताओं से ली। उन्होंने समय से काम पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने झील के मध्य प्रस्तावित पक्षी आइलैंड निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे प्रवासी पक्षियों के आगमन से पूर्व उनके निवास के लिए अनुकूल वातावरण बन सके। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी को झील की तटीय सीमा पर हरित पट्टी के तहत योजनाबद्ध ढंग से पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। कहा कि अज्जेपुर झील से सटे गांवों व आबादी की जानकारी लेकर स्थानीय समुदाय को इससे जोड़ा जाए।

पर्यटन-आधारित हट्स का विकास किया जाए। क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों का निर्माण बारिश से पहले पूरा कराने को कहा। कहा कि झील की तटीय सीमा की राजस्व भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न हो। निरीक्षण के दौरान विधायक सेवता ज्ञान तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें