पिसावां। सहुआपुर तिराहे पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक हवा भरने वाला टैंक फट गया। इसकी चपेट में आकर पास में खेल रहे नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष पिसावां राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सहुआपुर तिराहे पर हवा भरने का टैंक रखा हुआ था। शाम सात बजे अचानक तेज आवाज के साथ टैंक फट गया। इसकी चपेट में आकर सहुआपुर निवासी सैफ (9) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पिसावां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसकी चपेट में आकर सहुआपुर निवासी आमिर अहमद व आसिफ घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।