फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन

Tue, 17 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घने कोहरे और शीतलहर से ठिठुरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्फीली हवा ने एक बार फिर गलन बढ़ा दी है। हवा में नमी से पारा लुढ़क गया। मंगलवार को न्यूनतम पारा पांच डिग्री पहुंच गया। शीतलहर के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से लोग हलकान रहे। तेज गति से चलने वाली सर्द हवा ने धूप में गर्माहट महसूस नहीं होने दी। दिन भर गर्म कपड़ों से शरीर को लपेटे रहने पर भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही। 

सुबह होते ही 10 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली बर्फीली हवा सितम ढाने लगी। शीतलहर से धूप बेअसर रही। जिला एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया। सर्दी के सितम से बचने को हर कोई गर्म कपड़ों का बोझ लादकर बाहर निकला।
विज्ञापन


इसके बावजूद सर्द हवा सिहरने पर मजबूर करती रही। हवा में नमी से पारा भी लुढ़क गया। सूरज ढलते ही ठंड के प्रकोप में इजाफा होने लगा। हांडकंपाऊ सर्दी से राहत पाने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गलन व ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें