फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएलएड की परीक्षा के बाद जवाब जानने को दिखे उत्सुक

Mon, 27 Oct 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को डीएलएड की परीक्षा दो पालियों में प्रारंभ हुई। प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की तलाशी लेकर उनको अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के बाद कक्ष से बाहर निकले विद्यार्थी एक दूसरे से सवालों के जवाब जानने के उत्सुक दिखाई दिए।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए छह केंद्र बने है। इनमें जिला मुख्यालय पर उजागर लाल इंटर कॉलेज, आरडी इंटर कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, कमलापुर के आरबीएसपी इंटर कॉलेज व महोली के कृषक इंटर कॉलेज शामिल है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की निगरानी में बने सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान कोई कोई दिक्कत नजर नहीं आई।
प्रत्येक केंद्र पर 300 विद्यार्थी पंजीकृत थे। उजागर लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पांडे ने बताया कि उनके केंद्र पर एफएसओ दिवाकर व डायट से डॉ. रश्मि सिरोही को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्राचार्य ने बताया कि सभी केंद्रों पर सोमवार को परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें