पिता ने दान की 14 महीने की बेटी की आंखें
- फोटो : अमर उजाला
एक अंग्रेजी अखबार के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी मंगतराम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, उनकी अंतिम इच्छा के तहत सक्षम संस्था ने सीतापुर आंख अस्पताल की टीम के साथ आवास पर पहुंच उनकी दोनों कॉर्निया सुरक्षित निकाल लीं।
संस्था के मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया कि पत्रकार मंगलराम शर्मा ने मृत्यु से पूर्व सक्षम संस्था के जरिए नेत्रदान की घोषणा की थी। शनिवार को उनकी मृत्यु के बाद संस्था के पदाधिकारियों व आंख अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रियंका व डॉ. आम्रपाली ने पत्रकार के आवास पर जाकर सफल ऑपरेशन कर उनकी दोनों कॉर्निया सुरक्षित निकाल लीं। कॉर्निया को आंख अस्पताल के आई बैंक में सुरक्षित रखवा दिया गया है।