फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर भड़के ग्रामीण

Sun, 26 Jun 2016 12:13 AM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
बाकले का दाना
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में पांच माह से राशन न मिलने से भड़के ग्रामीणों ने प्रधान की अगुवाई में शनिवार को सड़क जामकर प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण महमूदाबाद-रेउसा मार्ग का यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के ढखवा निवासी प्रधान हृदेश मिलानी के नेतृत्च में शनिवार की सुबह काफी संख्या में ग्रामीण महमूदाबाद व रेउसा मार्ग पर पड़ने वाले पर्वतपुर चौराहे पर एकत्र हुए। यहां पर ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव का कोटेदार लंबे समय से मनमानी करता आ रहा है।

पांच माह से कोटेदार ने चीनी व राशन नहीं दिया है।  ग्रामीणों का कहना था कि सैकड़ों बार शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। सूचना मिलते ही रामपुर मथुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस बल के  साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एसडीएम ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन


मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। शिकायतें सत्य पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद ग्रामीण मानें और जाम खोला। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें