फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पत्नी से झगड़ने पर युवक ने फावड़े से काट डाला सगे भाई का गया

विज्ञापन
घटना के बाद गांव पहुंच कर छानबीन करती पुलिस।
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। पत्नी से विवाद के बाद बांधेपुरवा निवासी युवक ने अपने भाई को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव साेमवार सुबह खाट पर पड़ा मिला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी सत्रोहन (35) पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वह अविवाहित थे और बाहर रहकर मजदूरी करते थे। कुछ दिनों पहले ही वह गैर जिले से कमाकर घर लौटे थे। रविवार रात नशे की हालत में उन्होंने अपने भाई दिलीप की पत्नी से विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर दिलीप ने देर रात सोते समय फावड़े से गला काटकर सत्रोहन की हत्या कर दी। इसके बाद घर से भाग निकला। सोमवार सुबह सत्रोहन का शव खाट पर पड़ा मिला। शव की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। जानकारी पाकर सीओ बिसवां दिनेश शुक्ला व थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी घटनास्थल पहुंचे, उन्होंने परिजनों के बयान दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बंद था सामने का दरवाजा
जिस घर में शव पड़ा था, उसका सामने का दरवाजा खुला हुआ था। पीछे की ओर एक खिड़कीनुमा दरवाजा था। मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पांच भाइयों पर सिर्फ एक बीघा ही जमीन है, इसलिए सभी भाई मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि भाई मनोज की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण हत्यारोपी की पत्नी से विवाद ही निकलकर सामने आ रहा है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें