फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मौतों के बाद गांजरी क्षेत्र में पहुंची स्वास्थ्य टीम

Wed, 26 Aug 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां पर टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ दवाएं दी। वहीं कई लोगों के खून का नमूना लेकर स्लाइड भी तैयार की है। इसके साथ ही ग्रामीणों को बीमारी के लक्षण व बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर जिला मलेरिया अधिकारी स्वतंत्र मिश्र के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम थानगांव के कटरा गांव पहुंची। यहां पर दिलशाद की मौत के बारे में पूछताछ की और परिवार से उसके चिकित्सीय रिकॉर्ड भी देखे। इसके बाद टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करना शुरू किया।

चिकित्सकों ने बताया कि यहां जगह जगह जलभराव व गंदगी होने के कारण मच्छर अधिक हैं। इससे मलेरिया फैलने की संभावना अधिक है। मलेरिया की जांच करने के लिए टीमों ने करीब बीस ऐसे लोगों के रक्त का नमूना लिया, जिन्होंने बुखार की शिकायत की। उनके रक्त से डॉक्टरों ने स्लाइड तैयार की है।
विज्ञापन


गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति नाराजगी भी जताई। मरीजों की जांच करने के बाद टीम ने दवाएं भी दीं। इसके बाद गंदे पानी व कूड़े के ढेर पर मच्छरों को मारने वाली दवाओं का छिड़काव भी किया। टीम ने ग्रामीणों को सलाह दी की घरों के आसपास गंदा पानी न ठहरने दें।

इसके बाद टीम भौली गांव पहुंची। यहां भी स्वास्थ्य टीम ने अंजली की मौत के बारे में जानकारी ली। परिवार से अंजली के इलाज संबंधी कागजात देखे। टीम को इस गांव में भी जगह जगह जलभराव व गंदगी लगी मिली। इसी दौरान टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें दवाएं भी दीं। टीम ने यहां भी बुखार की शिकायत करने वाले कई लोगों के खून का नमूना लेकर स्लाइड तैयार की।

टीम का नेतृत्व कर रहे स्वतंत्र मिश्रा ने बताया कि इस दौरान दिमागी बुखार के मरीज नहीं मिले, ऐसे मरीज जरूर मिले जिन्होंने बुखार की शिकायत की है। उन्हें दवाएं भी दी गई हैं। गांव जाने वाली स्वास्थ्य टीम में सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर सुशील कुमार, मलेरिया निरीक्षक दावा लामा व धर्मराज राय शामिल थे। हालांकि टीमें अभी रेउसा के गुरगुचपुर व थानगांव के छेद्दूपुरवा गांव नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें