फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत सदस्य के 125 पद खत्म

Sun, 26 Oct 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे जिले में बीते पंचायत चुनाव की अपेक्षा इस बार सदस्य ग्राम पंचायत के 125, बीडीसी के 11 व प्रधान के 11 पद कम हो गए हैं। कुल 147 पद कम हो गए हैं।
विज्ञापन

अगले साल पंचायत चुनाव कराए जाने की तैयारी चल रही है। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के वार्डों का परिसीमन करके इसकी अंतिम सूची जारी की गई है। इसके अनुसार जिले में बीते चुनाव की अपेक्षा 147 वार्ड कम हो गए हैं। ऐसे में प्रधान केे 11, बीडीसी 11 और ग्राम पंचायत सदस्य के 125 पद कम हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्यों के पदों की संख्या प्रभावित नहीं हुई है। परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या 1,588 है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 1,967 और सदस्य ग्राम पंचायत की संख्या 20,090 रह गई है।

दो ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतें हुईं कम
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए परिसीमन के तहत महोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत क्रमश: अढौरी, अढौरा, भिरिया, महोली देहात, गुजिया अब अस्तित्व में नहीं हैं। इसी तरह महमूदाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत क्रमश: लैलकला, चतुराबेहड़, मालसरांय, इचौली, गुलरामऊ और सुकईपुर कम हो गई हैं। बीते चुनाव में 1599 ग्राम पंचायतें थी, यह घटकर 1588 रह गई हैं। इन्हीं ग्राम पंचायतों से संबंधित क्षेत्र पंचायत के 11 वार्ड कम हो गए हैं। इसकी पुष्टि पंचायत राज विभाग की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें