पिसावां (सीतापुर)। कुतुबनगर में इंस्टाग्राम पर विवाद को लेकर दबंगों ने पांच लोगों को पीट दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कुतुबनगर निवासी महताब व खानपुर निवासी मुबारक से पुराना विवाद चल रहा है। रविवार को इंस्टाग्राम पर चैट के दौरान विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि शाम को मुबारक अपने साथी समध, सद्दाम, इलियास के साथ मिलकर कुतुबनगर स्थित महताब (24) की ज्वेलरी की दुकान पर पिटाई करने लगे।
बचाने आए महताब के भाई सरताज, दोस्त हारुन और समसुद्दीन को भी लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में समसुद्दीन (40), जिआउद्दीन (72), सरताज (22), हारुन मिर्जा (18) को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। महताब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।