सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में सोमवार रात विवाद के बाद दबंगों ने हवाई फायरिंग की। सीओ सिटी अमन सिंह के मुताबिक चौधरी टोला निवासी गुड़िया एक दिन पहले किसी शादी में गई थी जहां पर उनका किसी बात को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया।
आरोप है कि सोमवार देर शाम आरोपी युवक अपने साथियों के साथ गुड़िया के घर पहुंचा और मारपीट कर हवाई फायरिंग की। इलाके के लोगों ने फायर की आवाज सुनी है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।