फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एडीओ पंचायत व पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 09 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ‎जिलाधिकारी ने शनिवार को पहला ब्लॉक की अस्थाई गोशाला संसारपुर का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर एडीओ पंचायत पहला और संबंधित पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी व्यवस्थाएं 15 दिन में दुरुस्त करने की मोहलत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर शनिवार को पहला ब्लॉक की संसारपुर गोशाला पहुंचे। यहां पेयजल, भूसा, हरा चारा, पीने का पानी, स्वच्छता, सिक वार्ड आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अभिलेखों व पंजिकाओं आदि का भी अवलोकन किया। इस दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर एडीओ पंचायत पहला और संबंधित पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तैयार रहें। उन्होंने पशुओं की टैगिंग में सुधार के निर्देश भी दिए। पशुओं को दिए जाने वाले पानी की जानकारी लेते हुए पेयजल के लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाने तथा पर्याप्त मात्रा में हरा चारा व भूसा आदि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। पशुओं के पंजीकरण, हरे चारे के रजिस्टर का अवलोकन करते हुए बीमार गोवंशों की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

मवेशियों के उपचार को लेकर चिकित्सकों की उपलब्धता भी जानी। जिलाधिकारी ने अत्यंत कमजोर पशुओं की समुचित देखभाल के निर्देश देते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे संचालित रखे जाएं। इस अवसर पर महमूदाबाद एसडीएम डॉ. अंजली सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें