खाद की दुकान का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
सीतापुर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने मंगलवार को परसेंडी की जिला सहकारी फेडरेशन शाह महोली में रामचंद्र मिश्र की दुकान का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित किसानों की समस्याएं सुनीं।
जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को स्टॉक की जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं, सहकारी समिति के दुकानदार के कार्यों में लापरवाही व अधिक समय तक किसानों को लाइन में खड़ा रखने पर अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एआर कोऑपरेटिव राजेंद्र कुमार को सही ढंग से निगरानी न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके बाद कृषि सेवा केंद्र महोली के दुकानदार राहुल वर्मा की दुकान पहुंचकर फर्टिलाजर का लाइसेंस देखा।
सामने प्रदर्शित न किए जाने पर जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि दुकानदार के विरुद्ध नोटिस जारी किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार, उप कृषि निदेशक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।