फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जुलाई से राजकीय महिला महाविद्यालय नैमिषारण्य में होंगे प्रवेश

Fri, 27 Jun 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी है। सात साल बाद राजकीय महिला महाविद्यालय जुलाई से शुरू हो जाएगा। पहले चरण में स्नातक की करीब 660 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

नैमिषारण्य में कोई राजकीय महिला महाविद्यालय न होने के कारण शासन ने वर्ष 2016 में इस महाविद्यालय के निर्माण को मंजूरी दी थी। इसके बाद 8 करोड़ 43 लाख 74 हजार रुपये की लागत से 2017 तक विद्यालय बनकर तैयार हो गया था लेकिन सात वर्ष बीत जाने के बावजूद महाविद्यालय शुरू नहीं हो पाया था। अमर उजाला ने छात्राओं की समस्या को देखते हुए इस मुद्दे को प्रमुखता से कई बार उठाया था।
उच्च शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में मामले को लाया गया था। कई सामाजिक संगठन भी इसे चालू करने की पुरजोर वकालत कर रहे थे। अब यह समस्या दूर हो गई है। जुलाई माह से विद्यालय में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। इससे पहले छात्राओं को 10 किलोमीटर दूर मिश्रिख के निजी महाविद्यालयों का रुख करना पड़ता था। इससे छात्राओं को काफी राहत मिलेंगी।
विज्ञापन


सात शिक्षकों का रहेगा स्टॉफ
राजकीय महिला महाविद्यालय नैमिषारण्य के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकाम की कक्षाएं संचालित होंगी। जिनमें अभी करीब 660 सीटों पर प्रवेश शुरू किए जाएंगे। महाविद्यालय में प्राचार्य सहित सात शिक्षकों का स्टाफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें