फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अर्द्धनिर्मित मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर, निर्माण ढहाकर चक मार्ग भी खाली कराया

Sun, 14 Jun 2026 10:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में अर्द्धनिर्मित मस्जिद पर प्रशासन का बुलडोजर चला। निर्माण को ढहा दिया गया। साथ ही चक मार्ग भी खाली कराया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अर्द्धनिर्मित मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में बिसवां तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा थौरा के मजरा कुर्मिनपुरवा में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। यहां वर्षों से विवादित एवं अर्द्धनिर्मित मस्जिद के ढांचे को बुलडोजर से हटवा दिया गया। इसके साथ ही मस्जिद से सटे चकमार्ग को भी अतिक्रमण मुक्त कराकर आम आवागमन के लिए खाली कराया गया।

विज्ञापन


गांव निवासी हबीब, मजीद, इस्लाम एवं इन्शान पुत्रगण मकदूम द्वारा कई वर्ष पूर्व खेत में मस्जिद का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य आधा पूरा होने के बाद पारिवारिक विवाद के चलते बंद हो गया था। इसके बाद से यह ढांचा विवाद का विषय बना हुआ था। 

रविवार को तहसीलदार बिसवां अनिल कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल अंकुर शेखर वर्मा, थानाध्यक्ष थानगांव विमल गौतम तथा थानाध्यक्ष रामपुर मथुरा श्यामू चौरसिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक निगरानी में बुलडोजर द्वारा अर्द्धनिर्मित मस्जिद को जमींदोज कर दिया गया। उससे सटे चकमार्ग को भी खाली कराकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मस्जिद के आसपास तालाब और खलिहान की लगभग 25 बीघा सरकारी भूमि भी दर्ज है। प्रशासन इस जमीन को भी खाली कराएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें