सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सोमवार को वन स्टाॅप सेंटर व दत्तक गृह का निरीक्षण किया। वन स्टाॅप सेंटर के निरीक्षण के दौरान 8 बालिकाएं उपस्थित मिलीं।
ड्यूटी रोस्टर के अनुसार स्टाफ उपस्थित मिला। शेल्टर होम में साफ-सफाई सही पाई गई। एडीजे ने शेल्टर होम में बालिकाओं से संवाद किया। बालिकाओं ने बताया कि खाना आदि समय से मिलता है। अपर जिला जज ने कर्मचारियों को साफ-सफाई पर अत्यधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। खाने पीने की वस्तुओं को भी समयानुसार व नियमानुसार देने के निर्देश दिए।