लहरपुर(सीतापुर)। लेखपाल संघ ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इसके जरिये कार्यवाही की मांग की है। लेखपालों ने पुरानी पेंशन बहाली व लेखपाल से निरीक्षक व नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन किए जाने की मांग की। स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर एक हजार किया जाए।
नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता मोटर साइकिल भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब तीन हजार लेखपाल अपने परिवार से 500 से 1000 किलोमीटर की दूरी पर भय व तनाव के मध्य नौकरी कर रहे हैं।
अंतर मंडलीय स्थानांतरण के लिए निर्गत शासनादेश 23 अगस्त 2018 के तहत मंडलीय ट्रांसफर सूची जारी की जाए। अन्य सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर जिला मंत्री अवध यादव, तहसील अध्यक्ष शिष्य कुमार, तहसील मंत्री बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।