बिसवां। पुलिस की भ्रष्ट कार्यशैली और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बिसवां कोतवाली के गेट पर धरना देकर बैठ गए। करीब पौने चार घंटे तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद ज्ञापन देने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इंस्पेक्टर बिसवां ने एक कार्यकर्ता से समझौते के नाम पर दस हजार रुपये मांगे। उनकी ओर से विभागीय स्तर पर हुई गलतियों को छिपाने के लिए अपने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
इसके अलावा मानपुर थानाध्यक्ष ने भी समझौते के नाम पर रुपये वसूले। हुलासपुर के मजरा जनुवा में पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से कच्ची देशी बनाकर बेची जाती है। आसरा कॉलोनी में गांजा एवं स्मैक की बिक्री बड़े पैमाने होती है। कुछ पुलिसकर्मि जिन पर कार्रवाई हुई थी। वह अभी तक कोतवाली में तैनात हैं। लहरपुर इंस्पेक्टर लंबे समय से तैनात हैं। उनके क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, स्लॉटर हाउस संचालन होता है। कार्यकर्ताओं ने एक चौकी प्रभारी को हटाने की भी मांग की। मौके पर एसडीएम राहुल सिंह और सीओ हर्षित चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया।