फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साथी की पिटाई से कार्यकर्ता नाराज, घेरी कोतवाली

Mon, 11 Aug 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कोतवाली में हंगामा करते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
महमूदाबाद(सीतापुर)। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हो उपचुनाव के बीच निर्दलीय प्रत्याशी अतुल वर्मा के चार समर्थकों को शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने कई समर्थकों को पीटा। उनके मोबाइल छीने और धमकी दी।
विज्ञापन

इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाली घेर ली। पुलिस के मुताबिक चारों कार्यकर्ता दो गाड़ियों से क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर प्रत्याशी सहित उनके कई समर्थक कोतवाली पहुंच गए।

हंगामे के बाद पुलिस ने चारों कार्यकर्ताओं हिमांशु नाग, पीयूष वर्मा, विशाल गुप्ता और सुजीत गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ये कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार अतुल वर्मा के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि सुबह पुलिस ने इमलिया वार्ड में अतुल वर्मा के समर्थक रजत मौर्य की पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई से रजत लहूलुहान हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवार अतुल वर्मा ने कहा कि पुलिस सत्ता पक्ष के इशारे पर हमारे चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रही है। झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें