फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाद की कालाबाजारी करने पर रासुका में होगी कार्रवाई

Thu, 18 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खाद की कालाबाजारी करने अथवा ओवर रेटिंग व टैगिंग की शिकायत मिलने पर अब आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कड़ी कार्यवाही होगी। यह निर्देश डीएम डा. राजा गणपति आर ने कृषि विभाग के अफसरों और सभी एसडीएम को दिया है। इसमें कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर कालाबाजारी करने वालों को चिह्नित कर कार्यवाही के घेरे में लाए।
विज्ञापन

उधर, जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में खाद की किल्लत रोकने के लिए इफको यूरिया की 70,412 बोरी समितियों को भेजी जाएगी। बताया कि वर्तमान में यूरिया 10277 मैट्रिक टन, डीएपी 7244 मैट्रिक टन, एनपीके 10799 मैट्रिक टन, एमओपी 493 मैट्रिक टन और एसएसपी 7050 एमटी की उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में कृभको कंपनी की यूरिया की रैक लगने के बाद निजी क्षेत्र के विक्रेताओं को भी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
खाद की दिक्कत होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिले में किसी भी तरह का खाद संकट नहीं है। किसानों को मांग के अनुसार निर्धारित दरों पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अपील की कि किसान आवश्यकता के अनुसार ही खाद खरीदें। अनावश्यक तौर पर खाद का भंडारण न करें। किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान इसके प्रभारी डा. मनोज कुमार के मोबाइल नंबर 9415379437, आशीष कुमार के मोबाइल नंबर 9696055412 और दिलीप कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 8543056428 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सहकारिता क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम के प्रभारी अपर जिला सहकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद कि मोबाइल नम्बर 9452411212, अपर सांख्यिकी अधिकारी दिव्यांश के मोबाइल नंबर 7786049956 पर शिकायत दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें