फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से दबकर जख्मी हुए मासूम की मौत उसके पिताए मां व बहन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। सेतियापुर गांव में एक घर की कच्ची दीवार टीन शेड सहित गिर गई। इससे टीन शेड के नीचे सो रहे एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। आननफानन में लोगों ने दीवार का मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला। सभी को सीएचसी पिसावां ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां से मासूम की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के अन्य लोगों को भी भेज दिया गया। जिला अस्पताल में मासूम की मौत हो गई। बच्चे के मात-पिता व बहन जख्मी है। घटना की खबर पाकर तहसील प्रशासन की टीम जांच को पहुंच गई है।
पिसावां थाना क्षेत्र के सेतियापुर गांव निवासी अखिलेश अपनी पत्नी, 12 वर्षीय पुत्री प्रियंका व दो साल के बेटे रजत के साथ घर में रात को टीन शेड के नीचे सो रहे थे। यह टीन शेड कच्ची दीवार पर पड़ा था। देर रात अचानक दीवार टीन शेड के साथ भरभरा कर ढह गई। इससे टीन शेड के नीचे सो रहे परिवार के चारों लोग दब गए।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। आननफानन में दीवार का मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद इन लोगों को फौरन सीएचसी पिसावां ले जाया गया, जहां मासूम बच्चे रजत की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे के रेफर होने पर परिवार के अन्य लोग भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चले गए।
जिला अस्पताल में मासूम बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अनुज दुबे जांच के लिए मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम का कहना है कि जांच की गई है। आर्थिक मदद के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मिलेगी।
सूत्र बताते हैं कि अखिलेश गरीब परिवार का है। उसके घर की छत नहीं है। वह प्रधानमंत्री आवास पाने का हकदार है। सूत्र बताते हैं सूची में उसका नाम था, लेकिन इसके बावजूद भी उसे सरकारी आवास अभी तक नहीं मिला, जिसकी वजह से वह कच्ची दीवार पर टीन शेड डालकर परिवार के साथ गुजर बसर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें