फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गन्ना क्रय केंद्रों पर उतराई वसूलने पर होगी कार्रवाई

Fri, 07 Nov 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से उतराई के नाम पर वसूली करने की शिकायतों पर सांसद राकेश राठौर ने कड़ी नाराजगी जताई है। सांसद ने डीएम से इसकी शिकायत करते हुए तत्काल इसकी रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई कराने के लिए कहा। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला गन्ना अधिकारी ने सभी चीनी मिलों को एक पत्र जारी कर उतराई के नाम पर होने वाली वसूली पर तत्काल रोक लगाने के लिए कहा है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि ट्रकों में ओवर हाइट गन्ना लादने पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने क्रय केंद्रों पर उतराई वसूले जाने और ट्रकों में ओवरहाइट गन्ना लोड करने की शिकायतों पर जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा था। जिसमें किसानों से धन उगाही व ट्रकों में ओवर हाइट गन्ना ढुलाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने डीसीओ को बुलाकर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त बनाने का निर्देश दिया था। इस पर डीसीओ रत्नेश्वर त्रिपाठी ने जिले की सभी चीनी मिलों के प्रबंधन को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि वह ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर ओवर हाइट गन्ना लादने पर प्रतिबंध लगाए। इसके साथ ही क्रय केंद्रों पर उतराई के नाम पर किसी भी प्रकार का शुल्क लिए जाने पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसका अनुपालन न मिलने पर संबंधित चीनी मिल प्रबंधन को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें