फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निरस्त हुए सीएम योजना से जुड़े के 527 आवेदन

Thu, 21 May 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार व एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना की समीक्षा की। इस दौरान उजागर हुआ कि बैंकों द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के 527 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। इस पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए बैंकाें को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने जिला उपायुक्त उद्योग को इन सभी आवेदनों पर दोबारा विचार करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

डीएम ने सीएम युवा फेलो को एक सप्ताह के अंदर कुल 80 आवेदन मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व 40 आवेदन एक जिला एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना के तहत कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि यह आवेदन बैंकों को भेजे जाएं। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत वितरण के लिए लंबित 148 आवेदकों की ट्रेनिंग पूरी कराने के साथ ऋण वितरण किया जाए।
बैंकर्स को निर्देशित किया कि बैंकों में लंबित सभी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लंबित आवेदनों को निस्तारित कर ऋण वितरित करें। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक व सभी बैंक समन्वयकों को लंबित आवेदन पत्रों को तत्काल स्वीकृत करने का निर्देश दिया। इस बैठक में सभी बैंकों के जिला समन्वयक, डीपीएमयू के सदस्य व सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक वर्चुअल रूप से शामिल हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें