फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रापर्टी विवाद में बुजुर्ग को जहर देकर मार डालने का आरोप

Tue, 13 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर। लोहंगपुर गांव में एक बुजुर्ग की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भतीजे ने कुछ परिजनाें पर प्रापर्टी के लालच में बुजुर्ग की विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लोहंगपुर निवासी कल्लूराम (84) का शव सोमवार सुबह उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर पड़ा मिला। भतीजे विनोद ने आरोप लगाया कि उनके एक पारिवारिक भाई ने अपनी मां व अन्य परिजनों संग मिलकर रविवार रात कल्लूराम को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी भाई ने कल्लूराम से उनके पूरे घर की वसीयत अपनी मां के नाम करवा दी थी। इसके बाद कल्लूराम वसीयत कटवाकर मकान की खुद बिक्री करना चाह रहे थे। इसी डर से इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें