रामपुर मथुरा। सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म व देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टेरवा मनिकापुर गांव निवासी सगीर ने जेठ माह के पहले बड़े मंगलवार पर उत्सव के दौरान सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और देवी-देवताओं सहित मंदिरों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था।
इस मामले में विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण नंदन तिवारी ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।