सकरन (सीतापुर)। कस्बे में बृहस्पतिवार को दवा लेने आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। भैंसी गांव निवासी राजकुमार (35) को सुबह बुखार आया था।
वह सकरन से दवा लेने के लिए घर से आए थे। एक निजी चिकित्सक के यहां वह दवा लेने गया तो चिकित्सक ने दवा देने से पहले कुछ खाने की बात कही। राजकुमार पेट्रोल पंप के पास स्थित एक होटल पर गए और दस रुपये की पकौड़ी ली।
इसी बीच अचानक वह बेहोश होकर गिर गए। होटल पर मौजूद लोगों ने एक प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर दिखाया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन शव लेकर गांव चले गए जहां बिना पोस्टमार्टम करवाए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।