फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुलिस टीम पर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। कैंबा मोड़ पर गश्त के दौरान शनिवार रात देवरिया गांव निवासी देवेंद्र शुक्ला ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपनी जान बचाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।महोली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रामआसरे चौधरी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी बीच हाईवे पर विपरीत दिशा से बरसोहिया की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार हड़बड़ाकर सर्विस रोड पर गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम जब उसकी ओर बढ़ी तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान देवरिया गांव निवासी देवेंद्र शुक्ला के रूप में हुई। सीओ महोली नागेंद्र ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की एक ऐसी बाइक बरामद हुई है, जिसके चेचिस और इंजन नंबर मिटाए गए थे। आरोपी ने बाइक की पहचान छिपाने के लिए इंजन और चेचिस नंबर मिटाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें