फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हादसों में घायल की इलाज के दौरान मौत

Sun, 02 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां/मानपुर। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाके के गंगानगर गांव निवासी कैलाश (60) शनिवार को साइकिल से जा रहे थे। बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर खंभापूर्व मोड़ के पास ईरिक्शा की टक्कर से वह घायल हो गए थे। उनको सीएचसी बिसवां से जिलाअस्पताल रेफर किया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं मानपुर में रविवार शाम कटरा पुल चौराहे पर बिसवां की ओर जा रही रोडवेज बस सवारियां उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। मिश्रिख के हुमांयूपुर गांव निवासी आशीष प्रजापति (25) अपनी बाइक से पीछे से बस के पिछले हिस्से में टकराने से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें