सिधौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने बाराबंकी में पुलिस की ओर से की गई लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी की।
इससे पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला चौराहे से तहसील चौराहे तक मशाल जुलूस निकालकर सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि लाठीचार्ज की घटना के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और भी प्रचंड रूप लेगा।
कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी। इस प्रदर्शन में आशुतोष पांडेय, धर्म प्रकाश गुप्ता, सचिन दीक्षित, विशाल, आशीष, विवेक, विनोद, नितिन, मुकेश, अमित, शोभित सिंह, दीपू व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।