फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अभिषेक व रूपाली प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद ब्लॉक की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार को आरएमपी मैदान पर हुई। इस प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों ने बेहतर प्रदर्शन किया। विजयी नौनिहालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में आशीष प्रथम, ज्ञानेन्द्र द्वितीय, ललित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में काजल प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, कौशल्या तृतीय रही। 100 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम, आशीष द्वितीय, ललित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रूपाली प्रथम, अजरा द्वितीय व प्रियांशी तृतीय रही। प्राथमिक 400 मीटर बालक में स्वप्निल प्रथम, विकास द्वितीय व रोहित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में पल्लवी प्रथम, सानिया द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रही।
100 मीटर जूनियर दौड़ बालक वर्ग में अनुराग शुक्ला प्रथम, लवकुश द्वितीय व रजनीश तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में सोनम प्रथम, पायल द्वितीय व वर्तिका तृतीय रही। 200 मीटर बालक में शोभित प्रथम, सुमित द्वितीय व दिवांश तृतीय रहे। 400 मीटर बालक मोहित प्रथम, यश कन्नौजिया द्वितीय व सचिन पांडेय तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में शीतल प्रथम, शीतल द्वितीय व अनय तृतीय रहे। 600 मीटर में कौशलेंद्र प्रथम, मनीष द्वितीय व अतुल राज तृतीय रहे। बालिका वर्ग में यूशि प्रथम, प्रियांशी भार्गव द्वितीय व रोली तृतीय स्थान पर रही। खो-खो प्राथमिक प्रतियोगिता बालिका में संकुल काशिमपुर प्रथम व संकुल सरैया सानी द्वितीय रहा। जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में बालक में तरीनपुर प्रथम, धरैंचा द्वितीय रहा। प्राथमिक स्तर में बालक व बालिका में खो-खो में धरैचा प्रथम, तरीनपुर द्वितीय रहा।
कबड्डी प्राथमिक बालक में सरैंयासानी प्रथम रहा। जूनियर कबड्डी बालिका में परसेहरा प्रथम, अकबरगंज द्वितीय व लंबी कूद बालक में शिवांशु प्रथम, शिवा द्वितीय व लवकुश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में वर्षा प्रथम, कौसल्या द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर अनिल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके प्रतियोगिता प्रारंभ कराई।
आरएमपी के प्राचार्य डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव किया व खैराबाद बीईओ अशोक कुमार यादव, डीसीडीएफ चेयरमैन सत्य प्रकाश मिश्रा ने बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर नरेश मिश्रा, अपूर्व दीक्षित, मनीष पांडेय, विवेक पंडित, पवन सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, रंजना कनौजिया, अंजली बाजपेई, लाल बहादुर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें