सीतापुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार शामिल सेपक टकरा खेल में उत्तर प्रदेश की टीम हिस्सा लेगी। यूपी की टीम में सीतापुर के लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र आरुष राठौर का चयन हुआ है। आरुष राठौर का चयन राष्ट्रीय टीम में दूसरी बार हुआ है। चयन पर सीतापुर के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 टीम का चयन 23 अप्रैल को बरेली के सांई सेंटर के ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ। सेपक टकरा खेल में आरुष राठौर सहित 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। आरुष राठौर के चयन पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, सीतापुर सांसद राकेश राठौर, लखनऊ पब्लिक स्कूल के मैनेजर प्रतापगढ़ सांसद एसपी सिंह, डीआईओएस राजेंद्र सिंह, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह, लखनऊ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने बधाई दी है। यह जानकारी सीतापुर सेपक टकरा एसोसिएशन के जिला सचिव शैलेंद्र राठौर ने दी। यह प्रतियोगिता 2025 में बिहार में होगी।