फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बंजारा टाउनशिप में शिविर लगाकर बनेंगे आधार कार्ड

Fri, 27 Feb 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। भवानीपुर गांव में जिलाधिकारी के ड्रीम प्रोजेक्ट बंजारा टाउनशिप का शुक्रवार को सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी परिवारों को आवासीय सुविधा देने के लिए टाउनशिप में ही शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने के लिए परियोजना निदेशक अनिल चौधरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बंजारा समाज के लोगों से उनकी समस्याओं को सुना। बंजारा टाउनशिप में विद्यालय, सामुदायिक शौचालय, विद्युत व्यवस्था, पार्क, तालाब सौंदर्यीकरण आदि की जानकारी लेते हुए सभी सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, अवर अभियंता सतीश चंद्र, अवर अभियंता नवीन कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रेनू वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम किशोर वर्मा, वंश श्रीवास्तव, नवनीत मिश्रा, राहुल दुबे, गीता देवी, वंदना, नीलम देवी, शशिकांत बाजपेई आदि उपस्थित थे।

समूह की महिलाओं को सौंपी ई रिक्शा की चाभी
मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ई रिक्शा की चाभी सौंपी। उन्होंने ब्लॉक परिसर में नैमिष वॉरियर कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नैमिष वॉरियर के रूप में ई रिक्शा की चाभी सौंपकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें