फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1.41 लाख बच्चों का अपडेट नहीं हो सका आधार कार्ड

Wed, 05 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 3511 परिषदीय विद्यालय के 1.41 लाख बच्चों के आधार कार्ड अभी तक अपडेट नहीं हो सके हैं। एमबीयू (मैनेडेटरी बायोमीट्रिक अपडेट) न हो पाने से नौनिहालों को सरकारी योजनाओं का फायदा देने में अड़ंगा लग रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने डिफाल्टर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में सभी बच्चों का आधार कार्ड अपडेट न कराने दंडात्मक कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पाने के लिए अपडेट आधार कार्ड जरूरी है। बेसिक शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार जब बच्चा विद्यालय में दाखिला लेता है तो उसकी उम्र पांच साल से कम होती है। इस लिए पांच साल बाद बच्चे का आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी है। इसी तरह आधार कार्ड बनने के 10 साल बाद अपडेट कराना आवश्यक है। अगर यह अपडेट नहीं कराते हैं तो आधार कार्ड काम नहीं करेगा। इससे योजनाओं की धनराशि को खाते में ट्रांसफर करने में परेशानी आती है।
बीते दिनों हुई समीक्षा के दौरान उजागर हुआ कि 19 विकासखंड व एक नगर क्षेत्र के 3511 विद्यालयों में बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कराने का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। 1.41 लाख बच्चों के आधार कार्ड अपडेट नहीं हो पाए हैं। जिसमें 1.36 लाख ऐसे बच्चे है, जिनकी उम्र पांच साल से अधिक व 15 साल से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें