फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: परसेहरा में लगा आधार कार्ड शिविर, आवेदन करने में हुई आसानी

Sun, 02 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बिसवां में ​आयोजित शिविर में आधार कार्ड बनाता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बिसवां। तहसील क्षेत्र के परसेहरा गांव में शनिवार को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर आठ अगस्त तक संचालित किया जाएगा। यहां ग्रामीणों को नया आधार बनवाने के अलावा कार्ड में विभिन्न प्रकार के संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


परसेहरा गांव निवासी महेश ने बताया कि जन्मतिथि में संशोधन कराने के लिए करीब तीन माह से भटक रहे थे। आधार में संशोधन नहीं हो पा रहा था। गांव में ही शिविर लगा तो सहूलियत मिल गई। इस शिविर में उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया। बताया कि आधार कार्ड 10 दिन में अपडेट हो जाएगा। इसके बाद सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

इसी तरह अमित मौर्य ने बताया कि आधार कार्ड में उनके पते में संशोधन होना था। काफी दौड़-भाग के बावजूद नहीं हो पा रहा था। आधार केंद्र काफी दूर है। गांव में शिविर लगा तो काम आसान हो गया। सरलता से आवेदन कर दिया। अब दस से पंद्रह दिनों में उनका कार्ड संशोधित हो जाएगा।
विज्ञापन


-
125 रुपये में अपडेट हुआ कार्ड, नए कार्ड भी बना रहे
शिविर संचालक अखंड बाजपेयी ने बताया कि आधार कार्ड में बायोमीट्रिक अपडेट, जन्मतिथि, पता, सरनेम सहित अन्य आवश्यक संशोधन किए गए। बताया कि सभी कार्यों के लिए सरकार की ओर से निर्धारित शुल्क ही लिया जा रहा है। आधार अपडेट का शुल्क 125 रुपये निर्धारित है। बताया कि शिविर का निर्धारित समय सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक है। यदि अधिक संख्या में लोग पहुंच जाते हैं तो सभी का कार्य पूरा करने के बाद ही शिविर बंद किया जाएगा। शिविर के माध्यम से आसपास के कई गांवों के लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें