फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां/रेउसा (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के रायगंज चौराहे पर गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उधर रेउसा में हुए सड़क हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मानपुर इलाके के नसीरपुर देव कलिया निवासी शाबान (18) पुत्र मुनीर खान अपने भाई मुस्ताक के साथ सरकारी अस्पताल से दवा लेकर मंगरहिया बाजार समान लेने गया था। वहां से वापस आ रहा था। तभी रायगंज चौराहे के पास बिसवां-रेउसा मार्ग पर बाइक बेकाबू होकर एक ट्रक के नीचे आ गई। इससे बाइक के पीछे बैठा शाबान ट्रक के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक चला रहा मुस्ताक दूसरी तरफ जा गिरा और वह बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद जख्मी शाबान को बिसवां सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्र दल-बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, बिसवां कोतवाली इलाके के अहमदाबाद निवासी शैलेंद्र (20) पुत्र रामलखन अपनी बहन मंजू (30) पत्नी राजकुमार को बाइक से रेउसा थाना के ग्राम खरहरा उसकी ससुराल भेजने जा रहा था। रेउसा-बिसवा मार्ग पर अमलोरा पुलिया के निकट बिसवां की ओर से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार भाई-बहन व साथ मौजूद मंजू की डेढ़ साल की बेटी अरुषि जख्मी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रेउसा पहुंचाया जहां से अरुषि को रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें