फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
जीआईसी में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ। प्रदर्शनी में इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन डायट प्राचार्य मनोज कुमार अहिरवार के प्रतिनिधि अभय राज निषाद प्रवक्ता जीव विज्ञान, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज डॉ. नरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी केपी सिंह व निर्णायक मंडल के समस्त सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके प्रदर्शनी की शुरुआत की। मां सरस्वती की वंदना शिव कुमार त्रिवेदी द्वारा कराई गई। डॉ. नरेंद्र सिंह ने सभी बच्चों को मॉडल प्रस्तुत करने के लिए शुभकामनाएं दी।
बच्चों को बताया, आपके यह मॉडल देश की दशा और दिशा तय करते हैं। बच्चों ने पर्यावरण संबंधी मुद्दे, जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, हरित ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन, ऊर्जा का विकल्प, सूचना संरचना, परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित भौतिक विज्ञान और खेल से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी केपी सिंह ने कहा कि मॉडल का प्रस्तुतीकरण अच्छा है। कृषि प्रधान देश में नवाचार के माध्यम से नवीन खेती कैसे की जा सकती है, इस प्रकार के मॉडल भी हम सबको बनाना चाहिए। अभय राम निषाद ने कहा, विज्ञान प्रदर्शनी वास्तव में अविष्कारों को करने की प्रेरणा देती है। निर्णायक मंडल से वंदना तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को उनके मॉडल का सतत मूल्यांकन कैसे किया जाएगा।
कार्यक्रम में अनुशासन व्यवस्था लेफ्टिनेंट खान शादाब जमीर ने एनसीसी कैडेट के साथ निभाई। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से आशीष कश्यप भैयाजी व इमरान द्वारा किया गया। इस अवसर पर वीरेश कुमार सिंह, मुरलीधर कनौजिया, शिव कुमार त्रिवेदी, रवि कुमार सक्सेना, खान शादाब जमीर, सुनील सिंह, इमरान, सत्येंद्र मौर्य, अभिकेश, दिव्या बलोदी, शिवकुमार, मनोज राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें