फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: होली खेलकर दोस्तों संग नदी में नहाने गया युवक डूबा

Sat, 15 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया युवक शुक्रवार को डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सदरपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद के मजरा मवासेपुर निवासी अरविंद वर्मा (32) ने शुक्रवार को पहले दोस्तों के साथ रंग खेला और उसके बाद दोपहर को अपने पांच दोस्तों के साथ बाइक से जहांगीराबाद के पास केवानी नदी के किनारे पहुंच गया। अरविंद ने दोस्तों के साथ पहले नदी के किनारे बैठकर खाया-पिया फिर नहाने के लिए नदी में उतर गया। पानी गहरा होने के कारण वह अपने को संभाल नहीं सका और डूबने लगा।
विज्ञापन

उसे डूबता देखकर अन्य साथी मौके से भाग खड़े हुए। घटना के चश्मदीद एक चरवाहे ने मदद के लिए जहांगीराबाद में कुछ लोगों को फोन किया। सूचना पर आई पुलिस व ग्रामीणों ने गोताखोरों ने मदद से अरविंद को ढूढ़ निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अरविंद की एक लड़की व दो लड़के हैं। घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें