फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भैंस नहलाने गया युवक तालाब में डूबा

Sun, 15 Dec 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। एक गांव निवासी युवक की शनिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी भैंस को तालाब में नहलाने ले गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ढोलनापुर गांव निवासी मिथलेश (35) अपनी भैसों को लेकर गांव के पास चराने गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान भगहर तालाब में वह भैसों को नहलाने लगे। नहलाते समय गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने मिथलेश की तलाश शुरू की। भैसों को पानी में देखकर ग्रामीणों ने तालाब को खंगाला।
काफी देर बाद तालाब से मिथलेश का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजन बदहवास हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नही लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें