फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक ने महिला कंडक्टर को बस में मारा थप्पड़

Thu, 08 Jan 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। लखनऊ से सीतापुर मुख्यालय आ रही बस में तैनात महिला कंडक्टर से एक युवक से तकरार हो गई। आरोप है कि युवक ने महिला कंडक्टर से अभद्रता करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बस से उतरकर भागने की कोशिश करने लगा। मौजूद सवारियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

महिला कंडक्टर सुष्मिता के अनुसार रामपुरकलां के मझगवां निवासी अखंड राज लखनऊ से सिधौली आ रहे थे। आरोप है कि युवक द्वारा बस में शराब का सेवन किया जा रहा था। यात्रियों की शिकायत पर जब युवक को शराब पीने से मना किया गया तो वह उनके साथ अभद्रता करने लगा। विवाद बढ़ने पर युवक कंडक्टर को थप्पड़ मारकर सिधौली में बस से उतरकर भागने की कोशिश करने लगा। सवारियों ने आरोपी को दौड़ा कर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। साथ मौजूद एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें